Global Terror Index : की सूची जारी, भारत सातवें स्थान पर
नई दिल्ली : पूरी दुनिया में Global Terror Index की सूची का मूल्यांकन किया गया है, जिसमें भारत( India) सातवें स्थान पर है। भारत में आंतकी हमले तो हुए है, लेकिन दूसरे देशों की तुलना में भारत कम है। 2019 में प्रकाशित की गई रिपोर्ट में 2018 के आंकड़ों को दर्शया गया है। 2018 में भारत आंतकी( Terrorist ) हमलों में 748 लोगों की मौत हुई है। हलांकि भारत के अलावा इस टेरर इंडेक्स की सूची में ज्यादातर एशियाई मुल्क ही है।
- भारत में आंतकी हमले दूसरे देशों की तुलना में कम है
- ग्लोबल टेरर को खत्म करने का श्रेय निश्चित रूप से सैन्य बलों को जाता है
- आतंकवादियों का सफाया करने का प्रण ले रखा है
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान आइएस के 1,443 हमले
अफ़ग़ानिस्तान (Afghanistan)में तालिबान (Taliban)आइएस के 1,443 हमले किए गए जिसमें 7,379 लोगों की मौत हुई, इन हमलों में सबसे ज्यादा आम नागरिक और सुरक्षा बल के जवान शामिल थे। वहीं (Iraq) इराक में 1,131 हमले किए गए जिसमें 1,054 लोगों की मौत हुई। ( Syria) सीरिया में 662 हमले हुए। यूरोप (Europe) में 2018 का कोई बड़ा आंतकी हमला अभी दर्ज नहीं किया गया है।
2017 के मुकाबले 2018 में आंतकी हमलों में 15.2 फीसदी की कमी
ग्लोबल टेरर इंडेक्स की सूची के मूल्यांकन से पूरी दुनिया में पिछले साल आंतकवादी (Terrorist) हमले में लगभग 15,952 मौते हुई है यह आंकड़ा भले ही गत वर्षो के मुकाबले कम बताया जा रहा हो। लेकिन फिर भी ये किसी तरह संतोषजनक नहीं है। 2017 के मुकाबले 2018 में आंतकी हमलों में 15.2 फीसदी की कमी आई है।
अमेरिका ने आइएस के खिलाफ अहम कदम उठा रखे
ग्लोबल टेरर को खत्म करने का श्रेय निश्चित रूप से सैन्य बलों को जाता है । खासकर अमेरिका (America) ने जिस तरह से आइएस के खिलाफ अहम कदम उठा रखे है। इसी तरह से भारत समेत कई देशों ने भी अपने यहां आतंकवादियों का सफाया करने का प्रण ले रखा है।