MS Dhoni IPL 2025: आईपीएल (IPL 2025) का 18वां सीजन शुरू होने वाला है। अब इसे शुरू होने में केवल 3 दिन का समय बाकी है। पिछले कई सीजन से आईपीएल में धोनी (MS Dhoni) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की दीवानगी फैंस के सिर चढ़ कर बोल रही है। पिछले सीजन में एमएस धोनी कुछ ही गेंद खेलने मैदान पर उतारते थे, लेकिन शोर का स्तर उसी समय सबसे ज्यादा होता था। धोनी ने भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं किया। वह हर बार बड़े-बड़े छक्के लगाकर मैच को जीत की तरफ ले जाते।
एमएस धोनी का वायरल वीडियो
इस बार भी एमएस धोनी का फॉर्म शानदार नजर आ रहा है। इसका सबूत खुद उनकी प्रैक्टिस के वीडियो दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी वीडियो को देख उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। एमएस धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह चुके हैं। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हुए 6 साल हो चुके हैं। लेकिन आज भी उनकी परफॉरमेंस काफी दमदार है। एमएस धोनी फिलहाल आईपीएल 2025 की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की गेंद पर जानदार हेलीकाप्टर शॉट लगाया। जिसे देख कर फैंस को अपने पुराने दिन याद आ गए।
एमएस धोनी का हेलीकाप्टर शॉट
एमएस धोनी ने हेलीकाप्टर शॉट की शुरुआत की थी। यह उनका फ़ेवरेट शॉट है। उनके इस शॉट को देखकर ही इसका नाम हेलीकाप्टर शॉट पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 में पहला मैच 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने वाली है। यह शाम 7:30 बजे एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। एमएस धोनी ने बतौर कप्तान 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 का आईपीएल खिताब जीता है।
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ सी, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, एमएस धोनी, वंश बेदी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, रचिन रवींद्र, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविचंद्रन अश्विन, सैम कुर्रन, मथीशा पथिराना, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, खलील अहमद।