Gangster Aman Sahu Encounter News : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने आज मंगलवार, 11 मार्च को ढेर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अमन साहू ने एसटीएस जवान से राइफल खींचकर भागने की कोशिश की थी। इस दौरान उसने एक जवान पर गोली भी चलाई। इस हमले में जवान घायल हो गया। फायरिंग के बाद एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को मार गिराया।
एनकाउंटर में मारा गया अमन साहू
गैंगस्टर अमन साहू को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जेल में बंद था। पुलिस उसे रांची लेकर आ रही थी। इस बीच उसने भागने की कोशिश की और पुलिस की ज्वाभि कार्रवाई में वह मारा गया। पलामू की एसपी रेशमा रमेशन ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।
डीजीएम मर्डर केस था आरोपी
दरअसल अमन साहू का नाम NTPC डीजीएम मर्डर केस में सामने आया था। हाल ही में झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी (NTPC) के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव की 8 मार्च को कुछ लोगों ने ह्त्या कर दी थी। हत्या को अंजाम देकर सभी मौके से फरार हो गए थे। इसी की पूछताछ के लिए गैंगस्टर अमन साहू को रांची लेकर जाया जा रहा था।
कौन है गैंगस्टर अमन साहू ?
बता दें कि अमन साहू, रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला था। उसने झारखंड में कई आपराधिक कार्यों को अंजाम दिया है। उस पर रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित 100 से ज्यादा मामले दर्ज थे। इसी के साथ वह हार्डकोर नक्सली भी रह चुका था। साल 2013 में उसने खुद का गैंग भी बनाया था। कोरबा गोलीकांड के बाद रायपुर पुलिस ने उसके 4 गैंग सदस्यों को गिरफ्तार किया था। कुछ समय पहले ही एक व्यापारिक साझेदार के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद से रायपुर पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी।
लॉरेंस से जुड़े हैं अमन की तार
जानकारी के मुताबिक, अमन साहू के तार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक अमन लॉरेंस बिश्नोई को गुर्गे सप्लाई करने का काम करता था। इसी बदले वह उनसे हाईटेक हथियार प्राप्त करता था।