Sunjay Kapoor Death News: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 53 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। संजय गुरूवार, 12 जून को पोलो खेल रहे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। इस बीच उनकी तीन दिन पहले की एक एक्स पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद लग रहा है कि संजय कपूर को अपनी मौत का पहले ही आभास हो गया था।
संजय कपूर का एक्स पोस्ट वायरल
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था कि ” मंडे मोटिवेशन- प्रोग्रेस के लिए बोल्ड ऑप्शन की जरूरत होती है,परफेक्ट कंडीशन की नहीं तुम्हारा टाइम धरती पर कम है….” उनकी इस पोस्ट को लोग अब उनकी मौत से जोड़ कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि संजय कपूर को अपनी मौत का पहले ही आभास हो चुका था।
संजय कपूर का अखिरी पोस्ट
वहीं अपनी मौत से पहले उन्होंने अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने अपनी अखिरी पोस्ट में लिखा था कि “अहमदाबाद में दुखद एयर इंडिया दुर्घटना की भयानक खबर। मेरे विचार और प्रार्थनाएँ प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं। इस कठिन घड़ी में उन्हें शक्ति मिले।”
2003 में हुई थीं संजय-करिश्मा की शादी
बता दें कि संजय और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में हुई थीं। उनके दो बच्चे हैं : बेटे का नाम कियान और बेटी का नाम समायरा है। साल 2014 में दोनों अलग रहने लगे और 2016 में कपल का तलाक हो गया। तलाक के बाद साल 2017 में संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा अजारियस है। साथ ही उन्होंने पिछली शादी से हुई बेटी सफीरा चटवाल की भी जिम्मेदारी उठाई।