Kota Gas Leakage : राजस्थान (Rajasthan) के कोटा के चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल लिमिटेड (Chambal Fertilisers & Chemicals Ltd.) में शनिवार, 15 फरवरी को गैस का रिसाव हो गया। इस हादसे में स्कूल जाने वाले बच्चे शिकार हो गए। 13 स्कूली बच्चे गैस के रिसाव कारण अचेत हो गए। जिसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 7 बच्चों को कोटा एमबीएस अस्पताल और बाकी बच्चों को CFCL डिस्पेंसरी में भर्ती कराया गया है।
बच्चों की बिगड़ी तबियत
इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना में बच्चों को काफी ज्यादा नुक्सान हुआ हुई। ये फैक्ट्री कोटा-बारां हाइवे पर गढ़ेपान में स्थित है। शनिवार को दोपहर अचानक फैक्ट्री में गैस लीक होने लगी। जिसकी चपेट में आने से बच्चे अचेत हो गए।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
फिलहाल गैस कैसे लीक हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर जिम्मेदार अधिकारी भी पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। गैस लीक की खबर लगते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारीयों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की। जिससे स्थानीय लोगों की अधिकारियों से भी झड़प हो गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
कलेक्टर ने दी घटना की जानकारी
घटना की जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी भी स्कूल पहुंच चुके हैं। एसपी सुजीत शंकर ने कहा कि “गैस लीक होने की वजह से 13 बच्चे अचेत हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है”।