नई दिल्ली: आयुष किशोर फायरिंग: भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर पर फायरिंग के मामले का खुलासा हो गया है। आयुष किशोर ने अपने साले से खुद पर गोली चलवाई थी। उनका मकसद पांच लोगों को फंसाने की साजिश करना था। पुलिस पूछताछ में आयुष के साले ने इस बात को कबूल कर लिया है। पुलिस हिरासत में आयुष के साले आदर्श ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए है। उसने बताया कि भाजपा सांसद के बेटे आयुष ने खुद पर गोली चलवाई थी। आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी।
आयुष किशोर फायरिंग मामला दर्ज
पुलिस की पुछताछ में आयुष ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की थी। वह अपने सांसद पापा कौशल किशोर से अलग रहता था। उसने कुछ लोगों को फंसाने के लिए अपने साले से खुद पर गोली चलवाई थी। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि राजधानी लखनऊ के छठे मिल के पास बदमाशों ने भाजपा सांसद के बेटे आयुष के सीने में गोली मार दी थी। उससे वह बुरी तरह घायल हो गया था।
इसे ही पढे : दिल्ली MCD उपचुनाव 5 में से 4 सीटों पर AAP, कांग्रेस को 1, भाजपा का हाथ खाली
बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी
भाजपा सांसद का बेटा आयुष आपनी गाड़ी से काम करने के लिए घर से बाहर गए थे। रास्ते में उसने छठे मिल के पास गाड़ी रोकी तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से आयुष घायल हो गया। मौके पर पहुचीं पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद घटना की सूचना सांसद कौशल किशोर को दी गई। वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी आयुष को देखने ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और पुलिस की जांच में पाया कि आयुष किशोर ने अपने ही साले से खुद पर गोली चलवाई थी।