Afghanistan: अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में शुक्रवार को जुमें की नमाज के वक्त मस्जिद में धामाका हो गया। इस आंतकवादी धमाके में 16 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। अफगानिस्तान में पिछले शुक्रवार को भी बम धमाका हुआ था। जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। ये विस्फोट जुमे की नमाज के दौरान किया गया।
जानकारी के मुताबिक, इस बार ये विस्फोट कंधार शहर की इमाम बारगाह मस्जिद में हुआ है। पिछले शुक्रवार को ये विस्फोट अफगानिस्तान के उत्तरी शहर कुंदूज में शिया मस्जिद में हुआ था। जिसके ठीक एक हफ्ते बाद फिर आतंकवादियों ने शिया मस्जिद को निशाना बनाया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले शुक्रवार को शिया मस्जिद में हुए धमाकों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। आंतकी संगठन की ओर से कहा गया था कि हमारे निशाने पर शिया मुसलमान और धार्मिक संगठन हैं।
Afghanistan: कुंदुज धमाकों में 100 लोगों की मौत
माना जा रहा है शुक्रवार को कंधार में मस्जिद में हुए धमाके की जिम्मेदारी ISISK यानि इस्लामिक स्टेट खुरासान ले सकता है। हालांकि इस बारे में अभी पुष्टी का इंतजार है। शुक्रवार को शिया मस्जिद में एक के बाद एक तीन धमाके किए गए। जिसमें 16 लोगों की जान चली गई। वहीं, इससे पहले कुंदुज शहर में पिछले शुक्रवार को भी शिया मस्जिद में नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ था। जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे।