रश्मि सिंह|Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन में सितारों का जामवारा लगा रहा। कल यानी 3 मार्च को कपल के प्री वेडिंग फंक्शन का तीसरा दिन रहा। ऐसे में सभी बॉलीवुड स्टार से ज्यादा किसी का लुक चर्चा में रहा वो रही खुद दुलहनियां। जी हां राधिका मर्चेंट का लुक देख सभी हैरान हो रहे है। वो अपने प्री-वेडिंग फंक्शन के तीसरे दिन काफी खूबसूरत लगी। उनका एंट्री वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
Courtesy: Instant Bollywood Instagram Handle
राधिका के एंट्री पर कुछ ऐसा रहा अनंत का रिएक्शन
जानकारी के लिए बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी करने वाले है। उनका प्री वेडिंग फंक्शन काफी चर्चा का विशय रहा है। कल उनके प्री वेडिंग फंक्शन का तीसरा दिन रहा। जहां राधिका का लुक सारा लाइमलाइट ले गई। फंक्शन में राधिक ने अफनी एंट्री से सभी को हैरान कर दिया। वहां मौजूद हर कोई राधिका को ही बस देख रहे थे। राधिका ने अपने एंट्री पर कभी खुशी कभी गम का गाना शावा-शावा गाने पर गुनगुनाती हुई एंट्री ली। बहू के एंट्री पर मुकेश और राधिका के चियर करते नजर आए। वीडियो में वो धीरे-धीरे अनंत की तरफ चलती आ रही है। होने वाली दुल्हनियां को देखकर अनंत स्माइल कर रहे है और फिर हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर ले आते है।