रश्मि सिंह|Anant Radhika Pre Wedding Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का ग्रैड वेडिंग फंक्शन शुरु हो चुका है। कल यानी 1 मार्च को उनका संगित रखा गया जिसका धीम कॉकटेल रखा गया था। इस कार्यक्रम में बिजनेसमैन, राजनीति के दिग्गज, बॉलीवुड सेलेब्स, हॉलीविड सेलेब्स और क्रिकेटर जगत से जुड़े जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की है।
अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग अपनी पत्नी प्रिसिला चाने ने साथ के साथ नजर आए।
प्री-वेडिंग फंक्शन में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला अपनी पत्नी नताशा पूनावाला के साथ बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिना कपूर अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर संग पोज देती हुई नजर आई। एक्ट्रेस ने पिंक सिमरी साड़ी पहनी थी जिसमें वो काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी।
अंबानी के इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी संग नजर आए। दोनों ने ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी स्टाइलिश नजर आए।
खुद पूरा अंबानी परिवार इस मौके पर बेहद खूबसूरत लग रहा था। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट काफी सुंदर दिखाई दिए। अंबानी परिवार का लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।