रश्मि सिंह|Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है। पूरा देश इस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 500 सालों का यह इंतजार बस 3 दिनों में खत्म होने वाला है। रामलला अपने गर्भगृह में भी विराजमान हो चुके है। ऐसे में टीवी के राम, सिता और लक्ष्मण तीनों अयोध्या पहुंच चुके है। वहीं राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा से पहले अरुण गोविल ने कुछ खास अनाउंसमेंट किए है।
Let’s welcome our beloved Lord Ram, Sita and Lakshman in Ayodhya in the mesmerising voice of Sonu Nigam in “Humare Ram Aaye Hai” a symphony penned and composed by Abhishek Thakur featuring original Ram Arun Govil , original Sita Dipika Chikalia and original Laxman Sunil Lehri.… pic.twitter.com/ip5CtNFq2P
— Arun Govil (@arungovil12) January 18, 2024
Courtesy: Arun Govil Twitter Handle
अरुण गोविल ने फैंस को दिया तोहफा
बता दें कि, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले टीवी के राम, सीता और लक्ष्मण अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को तोहफा दिया है। एक्टर ने ट्वीट कर बताया है कि बहुत जल्द वह ‘हमारे राम आए है’ गाना लेकर आने वाले है।
इस सिंगर ने गाया है गाना
आपको बता दें कि, अरुण गोविल ने ट्वीट शेयर कर अपने नए गाने कि अनाउंसमेंट कि है। उन्होंने गाने का पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि चलो भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का अयोध्या में स्वागत करते है। सोनू निगम की आवाज में गाया हुआ गाना। हमारे राम आए है रिलीज होने वाला है। ये गाना 22 जनवरी को रिलीज किया जाएगा, जिसमें अरुणगोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया नजर आएंगे।