रश्मि सिंह|Deepika Padukone Birthday Celebration: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 5 जनवरी 2024 को अपना 38वां जन्मदिन को मनाया था। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर सभी ने बधाई को ताता लगा दिया था। बर्थडे सेलिब्रेशन के अब 3 दिन बाद एक्ट्रेस ने एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो में उनके स्पेशल केक की झलक दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
Courtesy: deepika Padukone Instagram Handle
दीपिका ने शेयर की तस्वीरें
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे केके की तस्वीरें शेयर की है। इस केक पर हैप्पी बर्थडे बेबी लिखा हुआ है। यह केक देखने में काफी टेस्टी और डिलिशियस लग रहा है। एक्ट्रेस ने ये तो नहीं बताया है कि ये केक उन्हें किस ने दिया है, लेकिन केक पर लिखे- हैप्पी बर्थडे बेबी से साफ पता चल रहा है कि ये स्पेशल केक उन्हें पति रणवीर सिंह ने दिया है। इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैपशन में लिखा है- बर्थडे पर इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया।