रश्मि सिंह|Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस सिर्फ देश में ही नहीं विदेश तक अपनी एक्टिंग का परचम दिखा चुकी है। आज दीपिका पादुकोण अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है उनके बारे में।
आपको बता दें कि, दीपिका का जन्म भारत में नहीं हुआ है। एक्ट्रेस का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क में की राजधानी कोपेनहेगन में हुआ था। दीपिका पादुकोण के पीता को कौन नहीं जानता होगा। एक्ट्रेस के पिता प्रकाश पादुकोण भारत के मशहूर बैडमिंटन प्लेयर है। जबकी उनकी मां उज्जवला एक ट्रैवल एजेंट है। दीपिका पादुकोण जब 1 साल कि थी, तब उनका परिवार डेनमार्क से भारत आकर बस गया था।
एक्ट्रेस का करियर कि हिमेश रेशमिया ने अपने एलबम आम का ‘सुरुर’ से लॉन्च किया था। इस एल्बम के गाने नाम है ‘तेरा तेरा’ में वह नजर आई थी। दीपिका ने अपने एक्टिंग करियार की शुरुआत साल 2006 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से किया था।
वहीं, साल 2007 में दीपिका ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू में किया। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में दीपिका की आवाड का इस्तेमाल नहीं किया गया था, बल्कि उनकी आवाज डब की गई थी।
दीपिका पादुकोण की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म की सक्सेस ने दीपिका को सुपरस्टार बना दिया था। इसके बाद दीपिका पादुकोण कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है।
वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।