रश्मि सिंह|Do Patti Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और कृति सेनन जल्द एक साथ नजर आने वाले है। दोनों कि फिल्म दो पत्ती का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसी बीच मेकर्स ने फैंस के एक्साइटमेंट को ओर बढ़ते हुए फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में दोनों एक्ट्रेस अलग अलग किरदार में दिखाई पड़ रही है। कृति ने दो पत्ती का टीजर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
View this post on Instagram
Courtesy: Netflix India Instagram Handle
दो पत्ती का टीजर हुआ रिलीज
जानकारी के लिए बता दें कि, एक्ट्रेस कृति सेनन ने फिल्म दो पत्ती का टीजर फैंस के साथ शेयर कर दिया है। यह फिल्म नेटफिल्क्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने कृति सेनन और काजोल को टैग करते हुए फिल्म दो पत्ती का टीजर रिलीज किया है। इसमें आपको कृति सेनन का अंदाज हैरान कर देगा वहीं काजोल का एक्शन सीक्वेंस भी मजेदार हो सकता है। कजोल पहील बार कॉप किरदार को निभा रही है। वहीं कृति पहली बार थ्रिलर किरदार को निभा रही है। इसके टीजर में आप देख सकते है कि काजोल पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रही है तो कृति सेनन साइको किलर टाइप दिख रही है। टीजर देख फैंस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा इक्साइटेड दिख रहे है। नेटफ्लिक्स ने शेयर करते हुए लिखा गया, पहली बार हमेशा के लिए खास हो रहा है।