रश्मि सिंह|Elvish Yadav Arrest: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर सांप जहर सप्लाई मामले में गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभी एल्विश से पूछताछ चल रही है। इस दौरान नोएडा पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। यूट्यूबर के लिए पुलिस ने पहले से तैयार सवाल किए थे। सूत्रों की मानें तो एल्विश यादव से पुलिस गुप्त जगह पर पूछताछ कर रही है।
नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार किया। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा: DCP नोएडा विद्या सागर मिश्रा
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(फ़ाइल तस्वीर) pic.twitter.com/Fqv1mMhzzi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024
एल्विश यादव हुए गिरफ्तार
जानकारी के लिए बता दें कि, सांपों के तस्करी मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार किया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। एल्विश यादव पर दिल्ली-एनसीआर में पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में पांच अन्य लोगों के साथ मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में एक पशु कल्याणा कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले पहले भी एल्विश यादव से पूछताछ की थी और मामले की जांच चल रही थी।
क्या है पूरा मामला ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पुलिस ने इस मामले में की आरोपियों को भी पकड़ा था। जिसमें आरोपियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि एल्विश यादव की पार्टियों में बदरपुर से सांप लाए जाते थे। वहीं आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया है कि वह रेव पार्टी में सांप और जहर का इंतजाम करता था, जैसी डिमांड होती थी। उसी के अनुसार सपेरे से लेकर ट्रेनर और बाकी चीजें प्रोवाइड कराता था। वह इसे दिल्ली के बदरपुर के पास के एक गांव से लाता था, इसे सपेरों का गढ़ माना जाता है।