Gujarat: द्वारका के समुद्री इलाके में पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव पर फायरिंग की। इसमें एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है।
जनतंत्र डेस्क: Gujarat: सीमा के बाद अब पाकिस्तान ने तटीय इलाकों में भी भारत के खिलाफ कार्रवाई करना शुरु कर दिया है। गुजरात में द्वारका के समुद्री इलाके में पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव पर फायरिंग की। इस घटना में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। घायलों को द्वारका स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें – Nawab Malik: समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक का संगीन आरोप, कहा- ‘मामला अपहरण और फिरौती का है’
Gujarat: IMBL के पास घटी यह घटना
दरअसल, रविवार को पाकिस्तान मरीन ने 1 भारतीय नाव के साथ 6 भारतीय मछुआरों का अपहरण किया। मछुआरों ने जानकारी दी है कि इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी भी की गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना IMBL के पास घटी है। वारदात के समय भारतीय नाव भारत की सीमा में ही थी।
Gujarat: पाकिस्तान पहले भी कर चुका ऐसी हरकत
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने सीमा क्षेत्र में इस तरह की हरकत की हो। बॉर्डर के साथ पाकिस्तान समुद्री सीमा पर भी इस तरह की हरकतों को अंजाम देता रहता है। पिछले साल अप्रैल में भी गुजरात के समुद्री इलाके में समुद्री सीमा के पास पाकिस्तानी मरीन ने दो नावों पर फायरिंग कर दी थी।