रश्मि सिंह|Hemant Soren Latest News: ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ाई मुश्किलें। पहले सीएम को भेजा था पूछताछ के लिए नोटिस। हेमंत सोरेन पिछले कुछ समय से गायब थे। तब से ही उनको ईडी ढूढ़ रही थी। अब रिपोर्ट की माने तो गायब चल रहे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पता चल गया है। वो रांची में है, एक मीडिया रिपोर्ट की सूत्रों के हवाले से बताया है कि सोरेन 29 जनवरी की रात को ही रांची पहुंच गए थे।
#WATCH रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने आवास पर सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। https://t.co/Cxf02ojYNy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
रिपोर्ट की माने तो सीएम आवास में हेमंत सोरेन के सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की भी खबर है। बता दें कि, हेमंत सोरेन सोमवार यानी 29 जनवरी से लापता थे। ईडी की टीम उन्हें तलाशते हुए दिल्ली तक पहुंची, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल सका था।
झारखंड के मुख्यमंत्री पर क्या है आरोप?
आपको बता दें कि, इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर क्यों ईडी हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन जहां इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बता रहे है। बीजेपी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती बता रही है। फिलहाल ईडी इस मामले में हेमंत सोरेन पर कार्रवाई कर रही है। वह जमीन और खनन घोटाला से जुड़ा है। सोरेन को इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत जांच के संबंध में 10 समन जारी किए गए।
#WATCH रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी भवन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/7UAZqiZHGt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
दरअसल, ईडी दो प्रमुख मामलों की जांच कर रही है। जिसमें राज्य की राजधानी में अवैध खनन और जमीन घोटाला शामिल है। जमीन घोटाले का मामला सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-ब्रिकी से जुड़ा हुआ है। फर्जी नाम पता के आधार पर झारखंड में सेना की जमीन की खरीद फरोख्त हुई। इस सिलसिले में रांची नगर निगम ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। ईडी ने उसी एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरु की थी। इसके अलावा ईडी 2022 से राज्य में अवैध खनन से हुई आय के 100 करोड़ रुपये की जांच कर रही है।
इतना क्यों बिगड़ा हेमंत सोरेन का मामला ?
दरअसल, ईडी ने इन दोनों मामलों में हेमंत सोरेन को 8 भेजे। 13 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 8वां समन जारी कर उनसे 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच मामले में पूछताछ के लिए उपलब्ध होने को कहा गया था। लेकिन हेमंत ने न कोई जवाब दिया और न ही उपलब्ध हुए। इसके बाद ईडी ने पिछले दिनों ही 10वां समन भी भेजा था।