जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: IPL 2022 में मुंबई इंडियंस को पहले मैच में दोहरा झटका लगा। एक तो टीम को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दूसरा टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख का जुर्माना लग गया। रविवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में MI को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
IPL 2022: इन खिलाड़ियों के बल्ले से बरसे रन, पिछले 14 सीजन के बल्लेबाज जो बने ऑरेंज कैप के मालिक
दरअसल दिल्ली के खिलाफ मैच में मुंबई के गेंदबाजों के स्लो ओवर रेट के कारण ये कप्तान रोहित पर यह जुर्माना लगा है। IPL मैनेजमेंट की ओर से कहा गया कि मुंबई इंडियंस टीम पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। ओवर गति से जुड़ी यह टीम की पहली गलती है, इसलिए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
क्या है स्लो ओवर रेट
स्लो ओवर रेट को इस तरह से समझ सकते हैं कि बॉलिंग साइड से एक घंटे में फेंके गए ओवर्स की औसत संख्या। ICC के नियमों के मुताबिक, वनडे और टी-20 मुकाबले में एक घंटे के भीतर 14.1 ओवर, तो टेस्ट में 14.2 ओवर फेंकने होते हैं। वहीं, एक दिवसीय मुकाबलों में बॉलिंग साइड को 50 ओवर फेंकने के लिए कुल 3.5 घंटे का समय दिया जाता है। वहीं, टी-20 मैच में टीम को एक घंटे और 25 मिनट में एक पारी खत्म करनी होती है, यानी अपना 20 ओवर का कोटा फेंकना होता है।
रविवार को दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था। मुंबई के लिए ओपनर ईशान किशन ने 81 रनों पारी की धमाकेदार पारी खेली और टीम ने 177 रन बनाए। बावजूद इसके मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा।