रश्मि सिंह|Kriti-Pulkit Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट संग शादी रचा ली है। कपल ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। शादी के बाद कपल दिल्ली स्थित अपने घर लौटे। जहां कृति के भव्य स्वागत की तैयारी हुई। अब कपल की गृह प्रवेश की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
Courtesy: Instant Bollywood Instagram Handle
पुलकित-कृति की गृह प्रवेश वीडियो हुआ वायरल
जानकारी के लिए बता दें कि, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट शादी के बंधन में बंध चुके है। पहले उनके शादी की तस्वीरे वायरल हुई। अब कपल के गृह प्रवेश वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें घर में प्रवेश करते समय ढोल की धुन पर जमकर नाचते देखा जा सकता है। इस वीडियो में पुलकित और कृति ढोल की धुन पर जमकर डास करते है। पुलकित खुशी से सीटी बजाते हुए भी दिखाई देते है। इस वीडियो में जहां पुलकित ने कुर्ता और धोती पहन नजर आए। वहीं कृति ने लाल साड़ी पहनी नजर आई। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे।