UP: Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में हिंसा का मामला और किसानों की मौत के बाद बने तनावपूर्ण हालात अब सामान्य हो रहे हैं। घटना वाली जगह तिकुनिया में बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम किया गया। जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची।
किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए रखी गई इस सभा के लिए करीब 30 एकड़ इलाके में इंतजाम किए गए थे। यह कार्यक्रम स्थल घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर रखा गया। अरदास सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नीचे बैठकर किसानों को सुनती नजर आईं। कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने शहीद किसानों और पत्रकार रमन कश्यप को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी नजर आए। हालांकि प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को अरदास कार्यक्रम में मंच पर जगह नहीं मिली। सयुंक्त किसान मोर्चा का कहना है कि वे नेताओं का स्वागत करते हैं लेकिन किसान मोर्चा का मंच वे किसी से साझा नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें- Pm Modi: NHRC कार्यक्रम में पीएम का विपक्ष पर तंज, कहा- किसी घटना को राजनीतिक चश्मे से देखना मानवाधिकारों का हनन
गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा और बवाल हो गया था। जिसमें 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का बेटा आशीष मिश्रा भी आरोपी है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
अपना उत्तर- प्रदेश | उत्तर प्रदेश की तमाम बड़ी खबरें | CM Yogi Adityanath | Uttar Pradesh News