रश्मि सिंह|Lata Mangeshkar Death Anniversary: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर की आज दूसरी पुण्यतिथि है। उनको लोग प्यार से स्वर कोकिला भी बुलाते थे। लता मंगेशकर के निधन को दो साल हो गए लेकिन आज भी वो अपने फैंस के दिलों में जीवित है। 6 फरवरी 2022 को लता मंगेशकर ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दी थी। रिपोर्ट की माने तो उनके मृत्यु की वजह कोविड बताई गई थी। कोविड के वजह से वो 92 कि उम्र में दूनिया को अलविदा कह दी थी। आज उनके पुण्यतिथि के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ अनकही बाते करेंगे।
लता मगेंशकर ने क्यों नहीं की शादी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लता मंगेशकर ने शादी नहीं की थी। लता मंगेशकर ताउम्र कुंवारी ही रही थी। दरअसल, जब वह 13 साल की थी तो उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने घर की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधो पर ले ली थी। यही वजह थी कि उन्होंने कभी भी शदी के बारे में नहीं सोचा।
वहीं मीनाताई लता दीदी की बहन ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान लता दीदी के शादी न करने के बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वह हम लोगों को छोड़कर दूर नहीं जाना चाहती थी। इसलिए दीदी ने कभी शादी नहीं की। बता दें कि लता मंगेशकर पांच भाई-बहन है। मीना खांडिकर, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर और ह्रदयनाथ मंगेशकर ये सभी लता दीदी से छोटे थे, वे अपने घर की सबसे बड़ी बेटी थी।
कम उम्र में शुरु कर दिया था गाना
आपको बता दें कि, लता दीदी बचपन से ही संगीत में बेहद दिलचस्पी रखती थी। 5 साल की उम्र में ही उन्होंने सिंगिंग सीखना शुरु कर दिया था। वहीं 9 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहाल स्टेज परफॉर्मेंस दिया था। लता दीदी ने अपने पिता से ही गाने की ट्रेनिंग ली थी। उनके पिता एक बेहतरीन क्लासिकल सिंगर और थियेटर एक्टर थे।
वहीं उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने गाए है। भारत की स्वर कोकिला कहे जाने वाली लता मंगेशकर ने ना सिर्फ भारतीय भाषाओं में बल्कि कुछ विदेशी भाषाओं में भी गाने गाए थे। जी हां, उन्होंने 20 भाषाओं में 30,000 गाने गाए थे, वहीं उन्हें कई सारे अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।