जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। प्रवीन कुमार 74 साल के थे। उन्होंने सीरियल्स के साथ साथ साथ फिल्मों में भी काम किया था। दूरदर्शन पर प्रसारित ‘महाभारत’ बीआर चोपड़ा ने निर्देशित किया था।
प्रवीन कुमार सोबती के निधन पर महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, ‘’आज सुबह ही एक और दुःखद समाचार मिला। मेरे ‘महाभारत के भाई’ प्रवीण कुमार जी हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पर चए गए। विश्वास नहीं हो रहा। पा जी, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।
गोल्ड मेडलिस्ट थे प्रवीन
प्रवीण कुमार सोबती को कई दिनों से स्पाइनल प्रॉब्लम थी। हालांकि निधन की वजह अभी सामने नहीं आई। एक्टिंग में आने से पहले प्रवीन कुमार एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। उन्होंने एशियन गेम्स में चार मेडल जिसमें 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य जीता था। उन्होंने दो ओलंपिक खेलों में भी भारत को रिप्रेजेंट किया है। खेल में अच्छे योगदान की वजह से उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया था।