जनतंत्र डेस्क, Maharashtra: पुणे में बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां पिंपरी चिंचवाड़ में एक बिल्ली की वजह से आठ घंटे बिजली गुल रही। बिल्ली महापरेशन पावर ट्रांसफार्मर के अंदर फंस गई थी। जिसके कारण भीषण गर्मी के बीच लोगों को कई देर तक पावर कट का सामना करना पड़ा।
ISRO: राजस्थान में गिरे उल्का पिंड पर रिसर्च करेगी वैज्ञानिकों की टीम, पार्टिकल्स खोजने में जुटी
दावा किया जा रहा है कि यहां एक बिल्ली की वजह से 8 घंटे के पावर कट में करीब 100 करोड़ का नुकसान हुआ है। क्योंकि पिंपरी देश का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल हब माना जाता है। कई बड़ी उद्योगिक कंपनियां इस इलाके के MIDC में स्थापित हैं। करीब 7500 प्रोडक्शन यूनिट पिंपरी चिंचवड़ महानगर निगम क्षेत्र में मौजूद हैं। लंबे पावर कट के कारण ज्यादातर यूनिट्स में काम ठप रहा।
ट्रांसफार्मर में बिल्ली फंसने के कारण 10 बिजली लाइनें काट दी गई थीं। जिनमें भोसरी MIDC परिसर के साथ-साथ नेहरू नगर, यशवंतनगर, शांतिनगर, इंद्रायणी नगर, चक्रपानी कॉलोनी, शास्त्री के लगभग 4500 औद्योगिक इकाइयों की बिजली कट गई।
Maharashtra: करंट से बिल्ली की मौत
कई देर के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी पिपंरी चिंचवाड़ के पावर ट्रांसफार्मर में फंसी बिल्ली को जिंदा नहीं निकाला जा सका।
वहीं, पुणे के शुक्रवार पेठ इलाके में भी ऐसा ही घटना सामने आई। यहां एक 30 फीट टॉवर पर बिल्ली फंस गई थी। हालांकि यहां 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बिल्ली को सही सलामत नीचे उतार लिया गया।