रश्मि सिंह|JDJ11 Winner: बिग बॉस फेम मनीषा रानी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कुछ समय से मनीषा डांस रियालिटी शो झलक दिखला जा 11 में दिखाई दे रही है। शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। अब उन्होंने शो का खिताब अपने नाम कर ली है। जी हां मनीषा रानी झलक दिखला जा 11 की विनर बन चुकी है।
View this post on Instagram
Courtesy: Manisha Rani Instagram Handle
मनीषा रानी बनी झलक दिखला की विनर
जानकारी के लिए बता दें कि, झलक दिखला जा 11 के विनर का खुलासा हो चुका है। एक्ट्रेस मनीषा रानी ने शो को जीत लिया है। फाइनल में उनके साथ धनश्री वर्मा, शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिन्हा और श्री राम चंद्रा पहुंचे थे। लेकिन जनता के वोटों के आधार पर मनीषा ने ये जीत अपने नाम की है। मनीशा एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होने के बावजूद यह शो जीत चुकी है और ऐसा करने वाली वो पहली कंटेस्टेंट बनी है।
मनीषा रानी ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, “आज शब्द कम है आपकी तारीफ में। बिहार के एक छोटे से गांव से आई एक छोटी सी लड़की ने बडे़ सपने देखे और उस सपने को पूरा करने के लिए पूरा हिंदुस्तान साथ आ गया। उन सभी का शुक्रिया करना चाहूंगी जिन्होंने झलक की जर्नी में मुझे इतना प्यार दिया और ट्रॉफी भी मेरे साथ हाथ में दिलवाई।” मनीषा आगे लिखती हैं कि ‘आज मैं बहुत बहुत खुश हूं। कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद आज मैं एक बच्चे की तरफ सोने वाली हूं।’