रश्मि सिंह|Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 के विनर की घोषणा हो चुकी है। चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने 71वें मिस वर्ल्ड क्राउन अपने नाम किया है। इसी के साथ लेबनान की यास्मीन जेटून फर्स्ट रनरअप रही। वहीं भारत इस बार भी क्राउन अपने नाम नहीं कर पाई। भारत के तरफ से मिस वर्ल्ड 2024 में सिनी शेट्टी रीप्रिजेंट कर रही थी। उन्होंने टॉप तक जगह बनाया था, लेकिन उसके आगे वो जा नहीं पाई। बता तें कि, 9 मार्च 2024 को मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित किया गया था। बता दें कि, 28 साल बाद इंडिया के मुंबई शहर में मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन किया गया था।
View this post on Instagram
Courtesy: Miss World Instagram Handle
कौन है क्रिस्टीना पिस्जकोवा ?
आपको बता दें कि, क्रिस्टीना पिस्जकोवा चेक रिपब्लिक की रहने वाली है। उन्होंने लॉ और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही है। इसी के साथ वो मॉडलिंग भी करती रही। क्रिस्टीना का खुद का फाउंडेश है, जिसका नाम Krystyna Pyszko Foundation है। तंजानिया में क्रिस्टीना ने अंडरप्रिव्लिज्ड बच्चों के लिए एक इंग्लिश स्कूल खोला हुआ है, जिसके लिए उन्हें खुद पर गर्व है। मिस वर्लड ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, क्रिस्टीना यहां वॉलेंटियर करती है।
भारत से इन्होंने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अब तक भारत 6 बार मिस वर्ल्ड का क्राउन जीता है। सबसे पहली बार साल 1966 में रीता फारिया ने यह खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद साल 1994 में ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी थी। फिर साल 1997 में डायना हेडन मिस वर्ल्ड बनी। साल 1999 युक्ता मुखी, साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा और साल 2017 में मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का क्राउन अपने नाम किया था।