जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध को 55 दिन हो गए हैं। यूक्रेन पर रूस का बर्बर हमला जारी है तो यूक्रेन भी झुकने को तैयार नहीं है। ये जंग कई जानें ले चुकी, मानवीय भावनाओं का खून कर चुकी लेकिन थमने को तैयार नहीं। रूस बम बरसाने के साथ साथ यूक्रेन को धमकियां भी बरसा रहा है। अब रूस ने यूक्रेन की सेना से तुरंत हथियार डालने को कहा है।
Ukraine-Russia War: यूक्रेन ने रूसी युद्धपोत को किया तबाह, काले सागर में समाया वॉरशिप
डोनबास में यूक्रेन का विद्रोही गुटों के साथ जबर्दस्त संघर्ष के बाद रूस ने यूक्रेनी सैनिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें। रूस यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल को रूस अपनी गिरफ्त में ले चुका है। हालांकि रूस के लिए ये लड़ाई एक तरफा नहीं है यूक्रेनी सैनिक कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
रूसी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार ओलक्सिय एरिस्टोविच ने कहा है कि रूस अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा, हम रूस का अंतिम सांस तक मुकाबला करेंगे।
कई शहरों पर तबाही मचा कर रूस ने यूक्रेन की सूरत बदल दी। रूस का हमला लगातार आक्रामक हो रहा है। शनिवार को रूस ने यूक्रेन के लवीव शहर के कई ठिकानों पर हमला किया है। उधर डोनबास में यूक्रेन का विद्रोही गुटों से जबर्दस्त मुकाबला चल रहा है। विद्रोही गुटों को रूस का समर्थन है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री का कहना है कि हम रूसी सेना को मुंहतोड़ जवाब देंगे।