रश्मि सिंह|Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह सोमवार यानी 5 फरवरी को राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेने वाले थे। लेकिन अब खबर आई है कि संजय सिंह आज शपथ नहीं ले पाएंगे। राज्यसभा के सभापति ने इस बात कि पुष्टी खुद कि है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह को सांसद के तौर पर शपथ लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। सभापति का कहना है कि यह मामला फिलहाल विशेषाधिकार समिति के पास है। इस वजह से उन्हें शपथ लेने कि अनुमति नहीं है। बता दें कि, संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट की तरफ से आंशिक राहत दी गई थी। कोर्ट ने संजय सिंह को जेल से बाहर आकर राज्यसभा में शपथ लेने की अनुमति दी थी।
संजय सिंह ने की कोर्ट से अपील
आपको बता दें कि, संजय सिंह आज यानी 5 फरवरी को राज्यसभा के शपथ लेने वाले थे। ऐसे में अब राज्यसभा सभापति का कहना है कि संजय सिंह को राज्यसभा के शपथ का अनुमति नहीं दी है। गुरुवार 1 फरवरी को संजय अंतरिम जमानत याचिका के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखाटाया था। उन्होंने 7 दिन की अंतरिम बेल की मांग की थी, ताकि 5 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकें। साथ ही, 5 फरवरी से 9 फरवरी तक चलने वाले संसद सत्र में भाग ले सकें।