CM YOGI NOIDA VISIT: 25 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा में रहेंगे। यहां सीएम योगी 1400 करोड़ से अधिक की निर्माण परियोजनाओं का लोकर्पण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम के नोएडा दौरे की तैयारी में प्रशासन लगातार जुटा हुआ है। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशिष्ट तैयारियां की जा रही हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के आसपास छह स्थानों पर किसानों का प्रदर्शन जारी है, इसलिए प्रशासन ने सुरक्षा पर खासा जोर दिया है।
जिस पर सरकार सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन चौकन्ना है। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने ड्रोन लगाए हैं ताकि वह उस हेलीपैड की जांच कर सकें जहां सीएम की सभा होगी।
लगभग एक लाख लोगों के आने की उम्मीद
मुख्यमंत्री योगी की सभा में करीब 1 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है जिसके लिए प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी भी सीएम के दौरे की सभी तैयारियों की निगरानी के लिए नोएडा में हैं।
मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं किसान
एक महीने से किसान अपनी मांगों को लेकर 6 अलग-अलग जगहों पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध में कई बार अधिकारियों ने किसानों से बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। यहां धरने पर बैठे किसानों की अधिकतर मांगें जमीन और मुआवजे से संबंधित हैं। जानकारी के मुताबिक किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिल सकता है।
अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशानिर्देश
मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर नोएडा में शिल्प हॉट के पास उतरेगा, जहां से वह सड़क मार्ग से सीधे नोएडा स्टेडियम जाएंगे। शिल्प हॉट से नोएडा स्टेडियम के बीच ड्रोन से स्कैन किया गया और सुरक्षा के लिहाज से पूरे रूट की साफ-सफाई की गई। नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी, डीएम मनीष कुमार वर्मा और सीपी लक्ष्मी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। सभी पुलिस को समयबद्ध शुरुआत का आदेश भी दिया।