रश्मि सिंह|Health Tips: आज-कल लोगों का खान पान काफी खराब हो गया है। सभी बीडी होने के कारण डाइट को फॉलों नहीं कर पाते है। इन्हीं कारणों के वजह से लोग अब जल्दी बिमार पड़ रहे है। ऐसे में सबका सवाल होता है कि ऐसा क्या खाए कि हेल्दी रहे। तो आइए आपके इस सवाल को खत्म कर देते है और जानते है क्या करना चाहिए और क्या नहीं। सुबह का नाश्ता हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। नाश्ते में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जिनमें बॉडी को एनर्जी और जरुरी पोषक तत्व हासिल हो। अखरोट एक ऐसा नट है जिसका सेवन अक्सर लोग सुबह खाली पेट करते है। रोज सुबह अखरोट खाने से आपके शरीर पर कई तरह के प्रभाव पड़ सकते है। इस छोटे से अखरोट का सेवन करने से दिल से लेकर संज्ञानात्मक कार्यों तक पर असर पड़ता है। इसके फायदे आपको हैरान कर देंगे। अखरोट में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी-2, विटामिन ई, विटामिन बी-6 कैल्शियम और मिनरल मौजूद होते है जो सेहत को बेहद फायदा पहुंचाते है।
अखरोट खाने के फायदे
- दिल को रखता है हेल्दी
आपको बता दें कि, अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में बेहद असरदार है। सूजन को कम करने और दिल की सेहत को दुरुस्त करने के लिए अखरोट जादुई असर करता है। - दिमाख को रखता है दुरुस्त
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो संज्ञानात्मक कार्य से जुड़ा होता है। रिसर्च की माने तो अखरोट का नियमित सेवन कनरे से मस्तिष्क स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। - भूख को करता है कंट्रोल
कैलोरी से भरपूर अखरोट का सेवन करने से संतुष्टि मिलती है। अगर हम रिसर्च की माने तो अखरोट में मौजूद कैलोरी भूख को कंट्रोल रखती है। इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।
सुबह नाश्ते में अखरोट खाने के फायदे
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर है जो फैटा एसिड का प्लांट बेस स्रोत है जो सेहत के लिए उपयोगी है। सुबह इसका सेवन करने से बॉडी को ताकत और एनर्जी मिलती है। पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट का सेवन करने से बॉडी को जरुरी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मिलते है। रोजाना सुबह अखरोट का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल के रोगों का जोखिम कम होता है।