रश्मि सिंह|National Bird Day 2024: आज यानी 5 जनवरी के दिन हर साल राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाते आ रहे है। प्रकृति प्रेमी, पर्यावरणवित, पक्षी प्रेमी इस दिन को बड़े ही हरसो उल्लास से मनाते है। पक्षी दिवस पक्षियों के प्रति जागरुकता बढ़ाने और प्रेम जताने के लिए खास माना जाता है। पक्षी दिवस मनाए जाने की शुरुआत पहली बार 2002 में बॉर्न फ्री यूएसए और वेलफेयर गठबंधन द्वारा की गई थी। इसके बाद भारत समेत सभी देश पक्षी दिवस मनाते है। आज इस खास मौके पर जानेंगे पक्षी हमें क्या सिखाती है और इसको अपने जीवन में फौलो करने के क्या फायदे होंगे।
बगुला क्या सिखाता है
आचार्य चाणक्य कहते है कि, व्यक्ति को बगुले की तरह की अपनी इंद्रियों पर संयम रखते हुए देश, कला और शक्ति के अनुसार काम करना चाहिए।
कोयल से क्या सिखनों को मिलता है
कोयला का रंग भले ही काला होता है। लेकिन अपनी मीठि आवाज से वह सबका मन मोह लेती है। ठीक इसी तरह विनम्रता से लोगों का जीता जा सकता है। यदि आप बेहद खूबसूरत है, लेकिन बोली कर्कश है तो कोई आपकी ओर आकर्षित नहीं होगा।
कौए से क्या सिखते है हम
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को घृष्टता, समय-समय पर संग्रह, हमेशा सावधान रहना और किसी पर भी भरोसा न करना। कौए के इस गुणों को ग्रहण करना चाहिए।
मुर्गे सीखे ये गुण
ब्रह्म मुहूर्त में उठना, मुकाबले से पीछे नहीं हटना, भाई-बंधुओं में बांटकर खाना, आक्रमण कर अपना भक्ष्य जुटाना। मुर्गे के इन गुणों के जीवन में जरुर अपनाएं।
पक्षियों से मिलती है ये सीख
- जितनी भूख उतना ही खाएं
- समय पर सोना-उठना
- प्रकृति से आवश्यकतानुसार ही ले
- बच्चों को स्वाभिमान बनाना