रश्मि सिंह|World Hindi Day 2024: हिंदी भारत की राजभाषा है। पूरे देश में कई राज्यों में हिंदी भाषा बोली जाती है। ऐसे में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस हिंदी भाषा को सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में बढ़ावा देते है। आइए इस खास मौके पर जानेंगे विश्व हिंदी दिवस कब और किस वजह से मनाया गया।
10 जनवरी को ही क्यों मनाया गया हिंदी दिवस
हिंदी एक मात्र ऐसी भाषा है जो लोगों को एक- दूसरे से जोड़ता है। भारत के बाहर भी कई ऐसे देश है जहां हिंदी को प्रमुखओं में से एक भाषा माना जाता है। ऐसे में विदेशों में भी हिंदी का प्रचार काफी है। बता दें कि, हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। इसके अंतर्गत विश्व में पहला हिंदी दिवस 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया था। इस महासम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य विश्वभर में हिंदी का प्रसार करना था। सबसे पहले यूरोपीय देश नार्वे के भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया था। वहीं इसके बाद से ही हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाने लगा था।