MahaKumbh Mela 2025 : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में रोजाना नए रिकॉर्ड बन और टूट रहे हैं। अभी तक संगम में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। इसमें आदमी और महिलाएं दोनों शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक 50 करोड़ से भी ज्यादा लोग महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। इस महापर्व में शामिल हर व्यक्ति के हाथ में फ़ोन है। ऐसे में कौन किसकी फोटो ले रहा है, किसका वीडियो बना रहा है। यह तो पता लगाना मुश्किल है।
सोशल मीडिया पर बेचे जा रहे वीडियो!
लेकिन अगर महाकुंभ में स्नान कर वापस लौटी महिलाओं को पता लगे, कि उनका नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। साथ ही पैसों से बेचे जा रहे हैं, तो उसके दिल पर क्या गुजरेगी? महाकुंभ में महिलाओं की प्राइवेसी में दखल डालकर अश्लीलता फैलाने की कोशिश की जा रही है। इन्हें ऑनलाइन अलग अलग प्लेटफॉर्म पर बेचने की कोशिश की जा रही है।
कुंभ के नाम पर बेची जा रही अश्लीलता
कथित तौर पर महाकुंभ में नहाती और कपड़े बदलती महिलाओं की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर बेचे जा रहे हैं। इसी तरह के वीडियो कुंभ के नाम पर बेचे जा रहे हैं। लेकिन यह बताना जरुरी है कि जिनका कुंभ से कोई भी संबंध नहीं है। कुछ लोग इस तरह के वीडियो शेयर कर भ्र्म पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।