Major Benefit of Mint: पुदीना को ताजगी और मसालेदार सुंगध के लिए जाना जाता है। इसी वजह से पुदीना का इस्तेमाल ज्यादातर चटनी, ड्रिंक या फिर खाने की गार्निशिंग के लिए किया जाता है। हांलाकि ज्यादातर लोग गर्मियों में पुदीना का ड्रिंक पीना काफी पसंद करते है। बता दें कि लंबे तने ऊपर की ओर बढ़ते हैं और ऊपर की ओर ही फूलते हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
पुदीना के पौधे की जड़ें वहीं बनती हैं, जहां तना मिट्टी को छूता है, जिससे पुदीने का पौधा फैल सकता है। क्या आपने भी अपने घर में पुदीना का पौधा उगाया है? लेकिन समस्या यह है कि पौधा जल्दी खराब या मुरझा जाता है? तो इसका मतलब है कि आप पुदीने के पौधे की सही तरीके से देखभाल नहीं कर रही हैं। आपको बता दें कि एक अच्छे पौधे के लिए कई सारी चीजें जरूरी होती हैं, जिसमें पानी, तापमान और रोशनी शामिल है। इसलिए आपको इन सभी चीजों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते है पुदीना के फायदे।
पाचन तंत्र रहता है दुरुसत
इसका सेवन रोजाना करने से पाचन तंत्र की मांसपेशियां मजबूत रहती है और अपच जैसी परेशानी से राहत मिलती है। हांलाकि इसे पीने से पेट काफी ठंडा रहता है। इसका सेवन करने से पेट फूलना, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम,अपच से राहत मिलती है। पाचन दुरुस्त करने के लिए आप पुदीने का सेवन के साथ ड्रिंक, स्मूदी या फिर खाने में कर सकते हैं। पुदीने का स्वाद जितना अच्छा है उसके फायदे उससे ज्यादा हैं।
स्किन की देखभाल
पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को नुकसान होने से बचाने में मदद करते हैं। पुदीने का उपयोग स्किन पर आए मुंहासे, धब्बे, और अन्य स्किन की समस्याओं के इलाज के लिए किया जा सकता है।
सीने की जलन से राहत
सीने की जलन का रामबाण इलाज है पुदीना। कुछ भी खाते हैं सीने में जलन होती है, तो आप पुदीने की पत्तियों का सेवन ड्रिंक या स्मूदी में कर सकते है।
खांसी-जुकाम से राहत
पुदीना में पाए जाने वाला मेन्थॅाल खांसी और जुकाम को रोकने का काम करता है। ये चेस्ट कंजेशन की समस्या से भी मुक्ति दिलाता है। अगर आप गुनगुने पानी में पुदीने का रस डालकर गार्गल करने या उसका सेवन करोगे तो काफी जल्द राहत मिल सकती है। पुदीना के इस्तेमाल से खांसी और बंद नाक जैसी समस्या से भी राहत मिलती है।