ICC Hall of Fame 2025: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार, 10 ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के हासिम आमला के साथ साल 2025 के लिए आइसीसी के हॉल ऑफ फेम शामिल किया गया है। बता दें कि धोनी आइसीसी हॉल ऑफ फेम में अपनी जगह बनाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर होंगे। धोनी की कप्तानी में भारत साल 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप, 2013 में चैंपियंल ट्राफी जीती थी।
आइसीसी ने दी जानकारी
धोनी ने जताया ICC का आभार
ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर माही ने कहा कि “यह सम्मान उनके साथ ही रहगा। उन्होंने कहा कि ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना बेहद सम्मानजनक बात है। जो विभिन्न पीढ़ियों और दुनिया भर के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है। ऐसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ आपका नाम किया जाना एक बेहद अद्भुत अहसास है। वह इसे हमेशा संजो कर रखेंगे।