आखिरी और सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण
नई दिल्ली- जहां इस साल 2019 का आखिरी हफ्ता चल रहा है, लोग नए साल का इंतजार कर रहे है और जश्न की तैयारियों में जुटे हैं, तो वहीं इसी हफ्ते 26 दिसंबर को साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। आज जहां दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जा रहा है। तो वहीं ये भी बताया गया है कि सूर्य ग्रहण आज 25 दिसंबर रात 8 बजे से ही शुरु हो जाएगा।
कहां कहां देखा जा सकेगा ये आखिरी सूर्य ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण इस साल का आखिरी और सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण होगा। वहीं यह सूर्यग्रहण भारत जैसे स्थानों पर देखा जा सकेगा। जिनमें ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, सऊदी अरब और सिंगापुर जैसे देशों में दिखाई देगा। यह सूर्यग्रहण एक कुंडलाकार सूर्य ग्रहण होगा। आमतौर पर सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, जिसकी वजह से सूर्य पूरी तरह से ढंक जाता है और उसका सिर्फ आंशिक भाग यानी सूर्य जलते हुए कंगन की तरह दिखाई देता है।
क्या होता है कुंडलाकार सूर्य ग्रहण
एक कुंडली ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी से बहुत दूर है या सूर्य बहुत करीब है। सूर्य को पूरी तरह से कवर करने के लिए चंद्रमा आकाश में काफी बड़ा नहीं दिखता, सूर्य आकाश में एक उज्ज्वल अंगूठी के रूप में दिखाई देता है।
कब और कितनी देर के लिए होगा सूर्य ग्रहण
बता दें कि सूर्य ग्रहण 2019 दक्षिण एशिया के साथ-साथ उत्तर पूर्वी अफ्रीका और उत्तर पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों सहित अधिकांश एशिया से सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। आंशिक ग्रहण गुरुवार 26 दिसंबर को सुबह 7:59:53 बजे IST पर पहले स्थान पर दिखाई देगा।
जिसके बाद पूर्ण ग्रहण चरण 9:04:33 बजे IST पर पहुंचेगा और 10:47 बजे पूर्ण ग्रहण की स्थिति में आ जाएगा। वहीं बता दें कि सूर्य ग्रहण अधिकतम तीन मिनट और 40 सेकंड तक रहेगा। इस बार ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका के लोग इस सूर्य ग्रहण नहीं देख पाएंगे। वहीं यह सूर्य ग्रहण तीन मिनट और 40 सेकंड तक नेक्ड आइ (Naked eye) से नहीं देखा जा सकेगा। अगर ऐसे देखेगे तो अंधे भी हो सकते हैं।