रश्मि सिंह|Bansuri Swaraj: आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने बुधवार यानी 6 मार्च को नई दिल्ली संसदीय सीट पर प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज पर निशानी साधा है। सोमनाथ ने आरोप लगाया कि बांसुरी स्वराजा ने कोर्ट में आईपीएल प्रमुख ललित मोदी का प्रतिनिधित्व किया और उन्हें देश से भागने में मदद की थी।
ललित मोदी की वकील थीं बांसुरी स्वराज
जानकारी के लिए बता दें कि, बीजेपी ने दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस पर सोमनाथ भारती ने बांसुरी स्वराज से पांच स्वाल दागे है। अब इस पर दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने सोमनाथ भारती पर पलटवार करते हुए कहा कि वह हताश और हतोत्साहित उम्मीदवार है। जो सिर्फ चुनावी मुकाबले में दिखने की कोशिश कर रहे है। हालांकि, सोमनाथ भारती ने दावा किया कि बांसुरी स्वराज ललित मोदी की वकील थी। ललित मोदी पर भारत में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपी है।
बासुरी स्वराज की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बहुत चिंता की बात है कि बीजेपी ने ऐसे व्यक्ति को मौदान में उतारा है जिसने ललित मोदी की मदद की थी।
सोमनाथ भारती ने बासुंरी स्वराज से पूछे पांच सवाल-
1- बांसुरी स्वराज बताएं कि क्या ललित मोदी ईमानदार आदमी है?
2- क्या बीजेपी ने बांसुरी स्वराज को ललित मोदी की मदद करने के लिए कहा था?
3- क्या ललित मोदी जैसे व्यक्ति का बचाव करना देशद्रोह नहीं है?
4- ललित मोदी ने देश को कितने हजार करोड़ रुपए का चूना लगाया और उसमें उनकी क्या हिस्सेदारी थी?
5- क्या बांसुरी स्वराज, ललित मोदी को आज भी भारतीय कानून के शिकंजे से बचने के लिए मदद कर रही हैं?