Farmer Protest: किसानों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दरअसल, किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं, ये किसान पंजाब हरियाणा समेत कई राज्यों से हैं। जबकि उनकी कई मांगे हैं। जोकि सरकार को मनवाने के लिए यह विरोध प्रदर्शन है। हालांकि किसान नेता का कहना है कि वह आम जनता को परेशान नहीं करना चाहते, बल्कि उनका मकसद सिर्फ सरकार से है। दरअसल इस किसान आंदोलन का पैटर्न 2020-21 में हुए किसान आंदोलन से काफी मिलता जुलता है। पिछली बार की तरह ही अलग-अलग राज्यों से किसान इस आंदोलन में शामिल होने वाले हैं।
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर फ्लाईओवर के सेफ्टी बैरियर को तोड़ा। पुलिस ने भीड़ को तितर-बिकर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
#WATCH अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर फ्लाईओवर के सेफ्टी बैरियर को तोड़ा।
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। pic.twitter.com/ejJvqZu6Ax
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2024
किसानों की ये हैं मांगे
किसानों की मांग है एमएसपी कानून बनना, कृषि ऋण माफ करना, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग, डब्ल्यूटीओ से बाहर निकाला जाए, कृषि वस्तुओं, दूध उत्पादों, फलों, सब्जियों और मांस पर शुल्क कम, किसानों के लिए पेंशन योजना, फसलों के बीजों की गुणवत्ता में सुधार किया जाना चाहिए।