Fatima Beevi Death: 23 नंवबर गुरुवार यानी उच्चतम न्यायालय की पहली महिला जस्टिस और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल फातिमा बीवी का निधन हो गया है।
वीना ने जताया शोक
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने न्यायमूर्ति फातिमा बीवी के निधन पर दुख जताते हुए। जॉर्ज ने एक बयान में कहा, ‘‘वह एक बहादुर महिला थीं, जिनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। वह ऐसी हस्ती थीं, जिन्होंने अपने जीवन से यह दिखाया कि दृढ़ इच्छा शक्ति और मकसद को लेकर समझ होने से किसी भी विपरीत परिस्थिति से पार पाया जा सकता है।’’
- एक इंटरव्यू में फातिमा बीवी ने अपनी उपलब्धियों पर कहा था कि, ”मैं देश की अन्य महिलाओं के लिए रास्ता खोल दिया है।”