रश्मि सिंह|Gallantry Awards 2024: 75वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर केंद्र सरकार ने आज यानी 25 जनवरी को वार्षिक वीरता/सेवा पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बात की पूष्टी खुद की है। गणतंत्र दिवस 2024 के मौके पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 सुरक्षा कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मनित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा: गृह मंत्रालय pic.twitter.com/pepesVHuIJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
इन-इन श्रेणियों के तहत दिए जाएंगे अवॉर्ड्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये सम्मान विभिन्न चार श्रेणी में दिए जाएंगे। इस बार 277 वीरता पदकों में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 72 पुलिसक्रमियों, महाराष्ट्र के 18 पुलिसकर्मियों, छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मियों, झारखंड के 23 पुलिसकर्मियों, ओडिशा के 15 पुलिसकर्मियों और दिल्ली के 8 , सीआरपीएफ के 65 पुलिसकर्मियों, एसएसबी के 21 कर्मियों को प्रदान किए जाएंगे। जो बच गए है उनको राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय शस्त्र पुलिस बलों से है।
इतने पुलिस कर्मियों को मिलेगा वीरता पुरस्कार
गणतंत्र दिवस पर वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक दो और वीरता पदक 275 कर्मियों को प्रदान किया गया है। उग्रवादी प्रभावित क्षेत्रों के 119 कर्मियों, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के 133 कर्मियों और अन्य क्षेत्रों के 25 कर्मियों को उनकी वीरतापूर्ण कर्रवाई के लिए सम्मानित किए जाएंगे।