रश्मि सिंह|Haryana Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी हचलच काफी तेज चल रही। पहले मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफा के बाद नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली। अब आज सैनी सरकार कैबिनेट का विस्तार करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाम के साढ़े चार बजे हरियाणा के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो खट्टर सरकार में गृहमंत्री रहे अनिल विज को मंत्री बनाजा जा सकता है।
क्या नाराज है अनिल विज ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज सैनी सरकार अपना कैबिनेट विस्तार कर सकती है। हालांकि इन सब के बीच ये खबर आ रही है कि अनिल विज पार्टी से नाराज चल रहे है। ऐसे में जब विज से मंगलवार को सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। अनिल विज ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा, हमारा किसी भी सीट पर पेंच नहीं फंसा हुआ है। क्योंकि लोकसभा की सभी सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लड़ रहे है।
बता दें कि, हरियाणा मंत्रिपरिषद में आठ जगहें खाली है। मुख्यमंत्री को मिलाकर छह मंत्रियों ने शपथ ली थी। कुल 14 मंत्री हरियाणा में बन सकते है।