रश्मि सिंह|Haryana Floor Test Live: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी महौल काफी गर्मा चुका है। कल मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री को तौर पर चुना गया। साथ उन्होंने कल शाम 5 बजे के करीब सीएम पद की शपथ भी लिए। अब सैनी सरकार को हरियाणा विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने को तैयार है।
विश्वासमत प्रस्ताव हुआ पेश
जानकारी के लिए बता दें कि, आज हरियाणा विधानसभा में नायब सिंह सैनी अपना बहुमत पेश करेंगे। अब इसी बीच खबर आ रही है कि, सैनी सरकार ने विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए प्रस्ताव पेश किया। अब इस पर चर्चा के बाद वोटिंग होगी।