रश्मि सिंह|India 75th Republic Day: पूरा देश आज यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी है। इस दौरान कर्तव्य पथ होने वाली परेड के साथ भारत अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ जश्न मनाएगा। इस मौके पर आज पूरे दिल्ली में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। कर्तव्य पथ और उसके आसपास के इलाकों में आठ हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
राष्टपित करेंगी झंडारोहण
गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद सुबह 9:30 से बजे के बीच समारोह के मुख्य अतिथि इमैनुएल मैक्रों का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। यह गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनायिक क्षण है। 10 बजे के करीब परेड की शुरुआत होगी और इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम शुरु होगा।
इन राज्यों की झांकियां होगी शामिल
जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां परेड में शामिल होंगी उनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल होंगे।
बता दें कि, इसके अलाव परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना लड़ाकू वाहनों जैसे घरेलू हथियारों और अन्य सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस साल पहली बार तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में शामिल होंगे। पहली बार एक और ऐतिहासिक घटना में लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा हथियार का पता लगाने वाले स्वाति रडार और पिनाका रॉकेट प्रणाली का परेड में नेतृत्व करेंगी।
दिल्ली में 70,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी है तैनात
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। 70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि इन 70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों में से 14,000 की तैनाती गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा के लिए कर्तव्य पथ और उसके आसपास की गई है।