रश्मि सिंह|Kisan Andolan Live: पंजाब और हरियाणा में किसान अपनी मांगो पर अड़े हुए है। आज उनके इस आंदोलन का तीसरा दिन है। आज भी वो अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है। किसान दिल्ली में मार्च करने की तैयारी कर रहे है। पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली चलो मार्च फिलहाल रोक दिया गया है। किसानों का एक ग्रुप गुरुवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकता है। केंद्र सरकार ने एक हफ्ते के अंदर किसान नेताओं को तीसरी बार बातचीत करने के लिए बुलाया है। ऐसी संभावना है कि आज की मीटिंग में किसानों की समस्या का कोई समाधान निकल सकता है। इसी बीच पंजाब में आज किसान संगठनों ने रोल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। भटिंग-बरनाला, लुधियाना-जाखल-दिल्ली, राजपुरा-दिल्ली रुट और अमृतसर फतेहगढ़ साहिब रुट पर ट्रेनें बंद रहेंगी।
गाजीपुर तक पहुंच किसान
पहली बार किसानों को यूपी के किसान संगठनों का भी साथ मिला है। भारी संख्या गाजीपुर बॉर्डर तक पहुंचे। हालांकि यहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। पुलिस किसानों को बस में भरकर ले गई।
कल हरियाणा में टोल फ्री करेंगे किसान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, किसानों के प्रदर्शन पर किसान नेता गुरनाम सिंह चडूनी ने कहा कि हमले आज बैठक में तीन अहम फैसले लिए है। किसान कल 3 घंटे के लिए हरियाणा को टोल फ्री करेंगे। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सभी टोल फ्री किए जाएंगे। परसों यानी 17 फरवरी को हर तहसील में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सभी किसान और मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक होगी।
#WATCH | On farmers’ protest, farmer leader Gurnam Singh Charuni says, ” Three decisions were taken today, first one is, we will keep Haryana toll free for 3 hours tomorrow, from 12pm-3pm…day after tomorrow, there will be a tractor parade in every Tehsil, from 12 pm…on 18th… pic.twitter.com/2Ye0NzMguE
— ANI (@ANI) February 15, 2024