Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को शुरु करने जा रही है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 आने ही वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। बता दें कि जहां एक ओर भाजपा को हराने के लिए देश की सभी पार्टियां एक गुट में आ गयी, जिसका नाम इंडिया गठबंधन रखा गया। जबकि भाजपा ने भी चुनाव के युद्ध स्तर पर चुनावी अभियान का आगाज शुरु कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिले के प्रत्येक लोकसभा स्थानों में चुनाव कार्यालय 31 जनवरी तक खोल दिए जाएंगे।
बुलंदशहर में विशाल रैली कब?
हालांकि, 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, जोकि भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी बुलंदशहर में विशाल रैली करेंगे। इतना ही नहीं बीजपी ने रैली की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। बुधवार तक रैली स्थल के सेलेक्टर समेत अन्य तैयारियों को आखिरी रुप दे दिया जाएगा।
क्यों किया गया यूपी को मुख्य फोकस?
भाजपा की तैयारियों में इस बार यूपी को मेन फोकस किया गया है। बता दें कि भाजपा ने साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश को मुख्य फोकस पर रखा था और वहां प्रचंड जीत भी हासिल की थी। यही वजह है कि पहली चुनावी रैली बुलंदशहर 25 जनवरी को शुरु होगी। इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि राम मंदिर के उद्धाटन के बाद प्रदेश में भाजपा की यह पहली चुनावी रैली है।
पहले थे रैली में कुछ बदलाव
बताया गया कि पहले यह रैली अलीगढ़ में होनी थी, लेकिन अब इसकी जगह बदल दी गयी है। पीएम मोदी ने साल 2014 में बुलंदशहर और साल 2019 में मेरठ में चुनावी शंखनाद किया था। जबकि उस क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया का कहना है कि “पीएम मोदी की रैली में पश्चिम के सभी जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इतना ही नहीं रैली ऐतिहासिक भी होगी। सभी कार्यकर्ता भी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।”
भाजपा की इतनी सीटों पर करारी हार
बता दें कि पश्चिम में बीजेपी के 14 में से आठ सांसद हैं। छह लोकसभा सीटों सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, संभल, अमरोहा और मुरादाबाद में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं बीजेपी इस बार पश्चिम की सभी सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बड़ी ही शिद्दत से जुड़ी है। ऐसे में पीएम मोदी की भी यह पहली चुनावी रैली होगी।