रश्मि सिंह|LPG Cylinder Price: लोकसभा चुनाव की तारीख का कभी भी घोषणा हो सकती है। ऐसे में सभी पार्टी अपने तैयारीयों में जुट चुकी है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्र सरका ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल पीएम मोदी ने महिलाओं को बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने का ऐलान किया है। पीएम ने शुक्रवार यानी 8 मार्च को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी पीएम ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने LPG सिलेंडर पर 100 रुपए कम किए
PM मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी@narendramodi | #InternationalWomensDay | LPG Cylinder | #LPGCylinder pic.twitter.com/YrA4lNwMiz
— Jantantra Tv (@JantantraTv) March 8, 2024
पीएम ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं
जानकारी के लिए बता दें कि, आज यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामानएं दी है। अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामानएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं, हम अपनी नारी शक्ति की ताकत, साहस और लचीलेपन को सलाम करते है और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते है। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पिछले दशक में हमारी उपलब्धियों में भी परिलक्षित होता है।”
महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2024
Courtesy: Narendra Modi Twitter Handle
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रूपए की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।”