Republic Day 2024: पूरा देश आज 75वां गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। तो वहीं इस साल गणतंत्र दिवस कई मायनों में खास है। इस बार कर्तव्य पथ पर अलग-अलग झांकियों का प्रर्दशन हुआ। जानेंगे ऐसे में किन राज्यों की झांकी में क्या खास था,
लद्दाख की झांकी में क्या था खास
दरअसल, लद्दाख की झांकी में विकसित भारत की झलक दिखाई गई। इस बार लद्दाख की झांकी में रोजगार के जरिए महिलाओं को सशक्त सशक्तिकरण और महिला आइस हॉकी टीम भी दिखाया गया।
राजस्थान की झांकी
बता दें कि राजस्थान की झांकी में राज्य की संस्कृति के साथ-साथ पोषित महिला हस्तशिल्प उघोगों के विकास को प्रदर्शित किया गया।
उत्तर प्रदेश की झांकी में रामलला थे मुख्य केंद्र
इस बार यूपी की झांकी में थीम अयोध्या रहा है। झांकी में विकसित भारत-समृद्ध विरासत और रामलला का के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को प्रदर्शित किया गया।
ओडिशा में झांकी
ओडिशा की झांकी में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ राज्य के समृद्ध हस्तशिल्प और हथरघा स्थानों की उपलब्धियों को दर्शाया गया।
अरुणाचल प्रदेश की झांकी
अरुणाचल प्रदेश की झांकी में इस बार सिंगचुंग बुगुन ग्राम सामुदायिक रिजर्व को दर्शाया गया, जो राज्य में एक जैव विविधता हॉटस्पॉट है।
हरियाणा की झांकी
हरियाणा की झांकी में इस साल मेरा परिवार-मेरी पहचान विषय था, तो वहीं इस बार महिला सशक्तिकरण का प्रतीक दिखाया गया।
बीएसएफ कैमल बैंड की धूम
गणतंत्र दिवस की परेड में बीएसएफ कैमल बैंड ने भाग लिया। जिसका नेतृत्व बैंड मास्टर सब इंस्पेक्टर अमल चटोपाध्याय ने किया।
भारत की नारी शक्ति का प्रदर्शन
बता दें कि इस खास अवसर पर महिला सैनिकों द्वारा कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए भारत की नारी शक्ति का प्रदर्शन हुआ।
भारतीय नौसेना ने किसपे किया फोकस
गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर भारतीय नौसेना झांकी निकाली, इसमें नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता के विषयों को दिखाया गया, इसमें विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और नौसेना के जहाज दिल्ली, कोलकाता और शिवालिक और कलावरी क्लास पनडुब्बी को भी दिखाया गया है।
तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी
अग्निवीरों और तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों की टुकड़ी ने मार्च किया। यह पहली बार हुआ है कि तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च कर रही थी।
टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी ने परेड में लिया हिस्सा
कर्तव्य पथ पर 42 बख्तरबंद रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट फैयाज सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया।