Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड के लिए झांकियों की तैयारियां पहले ही शुरु हो चुकी हैं। आपको बता दें कि झांकियों की तैयारी की जिम्मेदारी रक्षा मंत्रालय की होती है। तो वहीं उन्ही की जिम्मेदारी होती है कि किस राज्य की झांकी परेड में शामिल होगी। आपको बता दें कि इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्यपथ पर खास कार्यक्रम है जोकि करीब 90 मिनट का है। इस बार का समारोह वाकई खास है। दरअसल, परेड की शुरुआत मिलिट्री बैंड की बजाय शंख नगाड़े की ध्वनि के साथ हुई। इस बार की परेड में महिला आकर्षण बिंदु है, जिनकी शुरुआत 100 महिला कलाकार भारतीय वाघयंत्रों के साथ हुई।
क्या है खास
बता दें कि 26 जनवरी को दिल्ली में राजपथ पर हर साल भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बल प्रभावशाली परेड निकलती है। तो वहीं आज भी परेड सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरु होकर कर्तव्य पथ तक जाएगी। इस बार समारोह स्थल पर करीब 77 हजार लोग पहुंचे हैं 42 हजार सामान्य लोग हैं।
फ्रांस के राष्ट्रपति रहे मुख्य अतिथि
इस बार के गणतंत्र दिवस की थीम विकसित भारत और भारत- लोकतंत्र की मातृका है जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन इस समारोह में मुख्य अतिथि रहे। इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि भारतीय जन संचार संस्थान की पूर्व छात्रा और भारतीय वायु सेना में वायु यातायत नियंत्रक स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव ने इस साल के गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लिया।
किन चीजों का हुआ प्रदर्शन
दरअसल, इस बार 95 सदस्यों की मार्चिंग दल, 33 सदस्यीय बैंड दल, दो राफेल लड़ाकू विमान और फ्रांस से एक एयरबस A330 मल्टी रोल टैंकर परिवहन विमान भी समारोह में भाग लेंगे।
साड़ियों का प्रर्दशन- इस साल के आकर्षणों में संस्कृति मंत्रालय की ओर अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की साड़ियों का प्रर्दशन शामिल है, जिन्हें अनंत सूत्र प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया जाएगा।
एआई की भी होगी झलक- बता दें कि इस बार की परेड में एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा।
चंद्रयान-3 की मिशन उपलब्धि- इस साल की झांकी में चंद्रयान-3 मिशन की उपलब्धियों प्रकाश डाला गया।