Republic Day Parade: 26 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड होगी। यहां हर साल भारी तादाद में लोग आते हैं। तो वहीं होने वाली इस गणतंत्र दिवस की परेड में हजारों लोग शामिल होंगे। आपको यह भी बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल भी चल रही है। लेकिन दिल्ली पुलिस के कड़े आदेश हैं कि, यहां पर कुछ चीजों पर बैन लगाया गया है। जिसमें कि कैमरा, पैन, माचिस और लाइटर जैसी चीजें शामिल हैं। इसके साथ आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि परेड में केवल टिकट वालों की ही एंट्री होगी। हालांकि एक नीचे लिस्ट दी गयी हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि किन चीजों पर बैन हैं।
इन चीजों पर लगाया गया है प्रतिबंध
- परेड में नहीं ले जा सकते खाने-पीने की चीजें
- पानी की बोतल, कैन औऱ थरमस
- बैग, पैन और किसी भी का तरह का बैग छोटा या बड़ा
- रेडियो, टेप रिकॉर्डर
- कैमरा, दूरबीन और अन्य इलैक्ट्रॉनिक सामान
- डिजिटल डायरी, लैपटॉप, कंम्यूटर, आई-पैड, टैबलेट
- रिमोट वाले खेल खिलौने, छाता, गोला बारूद, पटाखे, फ्लेयर
- सिगरेट, बीड़ी , बीयर, शराब, इत्र, स्प्रे, जेल
- खंजर, आरी, हथौड़ा, नुकीला हथियार, या फिर किसी भी तरह का औजार
- किसी पर तरह की ज्वलनशील पदार्थ..
गणतंत्र दिवस की परेड की रिहर्सल के दौरान कैप्टन शरण्या राव
बता दें कि, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड की रिहर्सल के दौरान भारतीय सेना की कैप्टन शरण्या राव ने कहा, ‘मैं थलसेना की टुकड़ी का नेतृत्व कर रही हूं। यह गर्व की बात है, क्योंकि ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है। परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी भी कर्तव्य पथ पर मार्च करती हुई दिखाई देगी। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के दस्ते में महिला कर्मी भी शामिल होंगी। इस बार की थीम नारी शक्ति है तो कई महिला नेतृत्व वाली टुकड़ियां परेड में हिस्सा ले रहीं है। चाहे वह बैंड हो या त्रि-सेवा टुकड़ी या एमएनएस टुकड़ी, ये सभी पहली बार इस परेड में हिस्सा लेगी।’