रश्मि सिंह|Sushma Swaraj Birth Anniversary: देश की सबसे प्रसिद्ध राजनेताओं में से एक सुष्मा स्वराज का आज जयंती है। भारत की पूर्व विदेश मंत्री और भातीय जनता पार्टी सुष्मा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हुआ था। उनका निधन कार्यकाल संभालते ही हुआ था। सुष्मा स्वराज मोदी सरकार में मंत्री थी लेकिन उनकी पहचान पार्टी के नाम से नहींस बल्कि उनके काम से होती थी। उन्होंने अपने कामों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा। आज उनके इस खास मौके पर जानेंगे उनके बारे में अनकही बाते।https://youtu.be/mbEc6ZQOlBg
सुषमा स्वराज की शिक्षा और करियर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सुषमा स्वराज ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ से वकाल की थी। उनके पास संस्कृत और राजनीति विज्ञान में डिग्री भी हासिल किया। इतना ही नहीं देश की शीर्ष अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट में एक वकील के तौर पर उन्होंने अभ्यास किया था। साल 1970 के दशक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
सुषमा स्वराज का राजनीतिक जीवन
बता दें कि, साल 1977 में सुषमा स्वराज ने हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री के तौर पर पद ग्रहण किया। इतनी बड़ी उपलब्धि उन्होंने मात्र 25 साल की उम्र में हासिल की थी। साल 1979 में सुषमा को भाजपा नेतृत्व ने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया। बाद में सुषमा सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री रही थी।
सुषमा स्वराज बतौर विदेश मंत्री का उपलब्धियां को हासिल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सुषमा स्वराज ने बतौर विदेश मंत्री सबसे बड़ी उपलब्धियां हासिल की। जब भी कोई विदेश से सुषमा को ट्वीट करके मदद मांगता तो वह हमेशा मदद का हाथ आगे बढ़ाती थी यमन में फंसे साढ़े पांच हजार से ज्यादा लोगों को सुषमा स्वराज ने बचाया था और इसे ऑपरेशन में भारतीयों के साथ ही 41 देशों के नागरिकों को सुरक्षित उनके देश पहुंचाने में मदद की। आठ साल की बच्ची गीता तो 15 साल पहले भटककर सरहद के पार पाकिस्तान पहुंच गई थी। उसे 23 साल की उम्र में वापस सुषमा भारत लोकर आई। इसी तरह कोलकता की जूडिथ को काबुल से अगवा कर लिया गया था। सुषमा से मदद की गुहार लगाई गई तो उन्होंने अफगान अधिकारियों से बात करके जूडिथ को रिहा कराया।