रश्मि सिंह|UP MLC Election 2024: उत्तर प्रदेश पहले से ही राज्यसभा चुनाव होने है। अब इसी बीच आज विधान परिषद चुनाव का भी ऐलान हो गया है। यूपी में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का एलान किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो 4 मार्च को अधिसूचना जारी होगी और 11 मार्च को नामांकन करने के लिए अंतिम दिन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 12 मार्च को होगी और नाम वापसी 14 मार्च तक होने की संभावना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 13 सीटों के लिए वोटिंग 21 मार्च के लिए होगी और वोटो की गिनती भी उसी दिन होगी। दीगर है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी एमएलसी सीट छोड़ दी है, उस पर भी अधिसूचना 20 फरवरी से जारी है। उस सीट पर कभी भी चुनाव हो सकता है।
ये है उत्तर प्रदेश के 13 MLC सदस्य
- यशवंत सिंह- भाजपा
- विजय बहादुर पाठक- भाजपा
- विद्यासागर सोनकर- भाजपा
- डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल- भाजपा
- नरेश चंद्र उत्तम- सपा
- भीमराव अंबेडकर- बसपा
- आशीष पटेल- अपना दल एस
- अशोक धवन- भाजपा
- अशोक कटारिया- भाजपा
- बुक्कल नवाब- भाजपा
- महेंद्र कुमार सिंह- भाजपा
- मोहसिन रजा- भाजपा
- निर्मला पासवान- भाजपा