Salman Khan Death Threat:14 अप्रैल यानी अंबेडकर जयंती को देशभर में जश्न मनाया जा रहा था। उसी बीच बीते मंगलवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ी बड़ी खबर आई। यह धमकी मुंबई के वर्ली इलाके में परिवहन विभाग के आधिकारिक के व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई है। खास बात यह है कि सलमान खान को सीधे टारगेट करते हुए धमकी मिली है, और धमकी में उन्हें सीधे घर में घुसकर जान से मारने की बात की गई है।
धमकी देने वाला 26 साल का लड़का
धमकी मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए वर्ली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है, इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच की शुरूआत कर दी थी, हांलाकि इस मामले में एक अपडेट सामने आई है। रिपो्ट्स की मुताबिक मुंबई पुलिस ने गुजरात के बड़ौदा से एक संदिग्ध को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि ये संदिग्ध कोई नहीं बल्कि 26 साल का एक लड़का है। इस लड़के के परिवार ने लड़के को दिमागी रूप से कमजोर बताया है।
संदिग्ध से होगी पूछताछ
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, यह संदेश वर्ली इलाके के परिवाहन विभाग को व्हाट्सएप पर आई है। हांलाकि इसके अलावा वर्ली इलाके के पुलिस स्टेशन में सलमान खान को मारने की धमकी का फोन कॉल भी आया था और व्हाट्सएप पर ये मैसेज आया’सलमान खान मारेंगे, जरूर मारेंगे…घर में घुसकर जान ले लेंगे’। इसी के साथ दूसरे मैसेज में उनकी कार को बम से उड़ाने की बात कही गई। खबरें हैं कि पकड़े गए संदिग्ध से मुंबई पुलिस जल्द ही पूछताछ करने वाली है।